पानी के गुण
April 7, 2008
जिनका शरीर मोटा हो गया है, और जो चाहते हैं कि अधिक मोटा न हो, उन्हें सदा गुनगुना पानी अधिक मात्रा में पीना चाहिये। गर्म भोजन,खीरा,खरबूजा, ककढ़ी खाने के बाद पानी नहीं पीना चाहिये।भोजन के एक घंटे बाद पानी पीने से आमाश्य को शक्ति मिलती है।उच्च रक्तदाब, ज्वर, लू लगना, पेशाब की बीमारियाँ, ह्रदय की धड़कन, कब्ज़, पेट में जलन आदि रोगों में अधिकाधिक पानी पीना चाहिये। जिन्हें कब्ज़ रहे उन्हें भोजन के साथ घूँट-धूँट पानी पीते जाना चाहिये।प्रातः उठते ही एक गिलास पानी पीएँ। खाना न पचे, बदहज़मी हो जाए तो एक दिन केवल पानी ही पीकर रहें।अन्य कुछ न खाएँ।