प्याज़ और उसके गुण

Posted On March 26, 2008

Comments Dropped no responses

प्याज़  का  लेटिन  नाम  ऐलियम  सीपा  है। प्याज़  गरीबों  की  कस्तूरी  है। यदि  नींद  न  आती  हो  तो  कच्चा  लाल  प्याज़  का  रस  चार  चम्मच  पीयें, इससे  नींद  अच्छी  आएगी। इसके  निरन्तर  प्रयोग  से  नेत्रों  की  दृष्टि  बढ़  जाती  है। मस्सों  पर  प्याज़  का  रस  लगाने  से  मस्से  नष्ट  हो  जाते  हैं। तीन  औंस  प्याज़  का  रस  प्रातः  थोढ़ा  सा  पानी  मिलाकर  पीने  से  मिरगी  आना  बन्द  हो  जाता  है। यह  कम  से  कम  ४०  दिन  दें।गर्मी  में  प्याज़  दो  बार  खाने  से और  पास  रखने  से  लू  नहीं  लगती।एक  कच्चा  प्याज़  नित्य  भोजन  के  साथ  खाने  से  कब्ज़  ठीक  हो  जाती  है।

Respond now.