आलू और उसके गुण
March 25, 2008
आलू शुष्क और गर्म होता है। यह रोटी से जल्दी पचता है। यह सम्पूर्ण आहार है। आलू में कैल्शियम, लोहा, विटामिन बी तथा फासफोरस बहुतायत में होता है। आलू खाते रहने से रक्तवाहिनियाँबड़ी आयु तक लचकदार बनी रहती हैं तथा कठोर नहीं होने पाती। इसलिये आलू खाकरलम्बी आयु प्राप्त की जा सकती है। कभी-कभी चोट लगने पर नील पड़ जाती है। नील पड़ी जगह पर कच्चा आलू पीसकर लगायैं। आलू में पोटेशियम साल्ट होता है जो अल्पपित्त को रोकता है। एक या दोनों गुर्दों में पथरी होने पर केवल आलू खाते रहने पर लाभ होता है।पथरी के रोगी को केवल आलू खिलाकर और बार-बार अधिक पानी पिलाते रहने से गुर्दे की पथरियाँ आसानी से निकल जाती है।
धन्यवाद जी, मेने बेटे कॊ यह लेख पढाया, उसे आलु अच्छे नही लगते थे, उसे हिन्दी कम आती हे ,लेकिन जोड जोड के पढ गया, अब देखते हे आप के लेख का कया असर होता हे