खीरा के गुण
March 18, 2008
खीरा कब्ज़ दूर करता है। पीलिया, प्यास, ज्वर, शरीर की जलन, गर्मी के सारे दोष, चर्म रोग में लाभदायक है। खीरा भारी और पेट में गैस पैदा करने वाला है। खीरे का रस पथरी में लाभदायक है। पेशाब में जलन, रुकावट और मधुमेह में भी लाभदायक है।घुटनों में दर्द को दूर करने के लिये भोजन में खीरा अधिक खायें।