सब्ज़ियों द्वारा घरेलू उपचार==
March 17, 2008
टमाटर—– टमाटर सुडौल और जितना मोटा हो, उतना ही अच्छा होता है। टमाटर प्रातःभूखे पेट खाना अच्छा रहता है। टमाटर में विटामिन ए,बी, सी इतनी अधिक मात्रा में मिलते हैं जितने संतरा और अंगूर में नहीं मिलते। दाँतों एवँ हड्डियों की कमज़ोरी दूर करने के लिये टमाटर का सेवन ज़रुरी है। नित्य ५०ग्राम कच्चा टमाटर खाने से कब्ज़ दूर होती है। टमाटर के रस का एक गिलास नित्य पीने से पीलिया ठीक हो जाता है। यह गर्मी दूर करता है। रतौंधी (अल्प दृष्टि ) में टमाटर लाभदायक है। टमाटर का सेवन बच्चों के सूखा रोग में लाभदायक है। टमाटर खाने के बाद पानी न पीयें। पथरी के रोगी को टमाटर का सेवन नहीं करना चाहिये। टमाटर के साथ शक्कर का प्रयोग लाभकारी है।