नारियल के गुण

Posted On March 15, 2008

Comments Dropped no responses

नारियल  का  लेटिन  नाम कोकोस  न्यूसीफेरा  है। नारियल  का  पानी  पीकर,  कच्चा  नारियल  खाने  से  कृमि  निकल  जाते  है। ५०ग्राम  नारियल  के  तेल  में  २नींबू  का  रस  मिलाकर   मालिश  करने  से  खुजली   कम  होती  है।प्रातः  भूखे  पेट  २५ग्राम  नारियल  खाने  से  नक्सीर  आना  बन्द  होता  है। यह  सात  दिन  तक  खाये। नित्य  एक  नारियल  का  पानी  गर्भावस्था  में  पीते  रहने  से  सुन्दर  सन्तान  का  जन्म  होता  है। नारियल  मूत्र  साफ़   करता  है।कामोत्तेजक  है। मासिक  धर्म  खोलता  है। यह  शरीर को  मोटा  करता  है।मस्तिष्क  की  दर्बलता  दूर  करता  है। खाँसी  और  दमा  वालों  को  नारियल  नहीं  खाना  चाहिये। नारियल  का  पानी  पीने  से  पथरी  निकल  जाती  है।कच्चा  नारियल  विशेष  लाभदायक  है।

Respond now.