मुन्नका के गुण
March 14, 2008
मुन्नका को गर्म पानी से धोकर रात को भिगो दें। प्रातःउसके पानी को पी लें तथा दानों को खा लें। इस तरह नित्य प्रयोग करने से कमज़ोरी दूर हो जाती है।रक्त और शक्ति उत्पन्न होती है। फेफड़े को बल मिलता है। २०ग्राम मुन्नका घी में सेंककर सेंधा नमक डालकर खाने से चक्कर आना बन्द हो जाता है। कब्ज़ में नित्य १०ग्राम मुन्नका गर्म दूध में उबाल कर लेने से लाभ होता है।खाँसी ज़ुकाम में मुन्नका लाभप्रद है।मुन्नका, पीपल, देशी शक्कर समान मात्रा में पीसकर एक चम्मच सुबह-शाम खाने से यक्ष्मा(टी०बी०),श्वास,खाँसी दूर होती है।
बहुत अच्छी जानकारी देते हैं आप इस में ..बहुत उपयोगी लगती है हर जानकारी
आपने बहुत उम्दा जानकारी दी है, बधाई।