शहतूत के गुण
March 13, 2008
इसका लेटिन नाम मोरस नाइग्रा है। शहतूत और इसके शर्बत दोनों के गुण समान है। यह प्यास को दूर करने वाला और कफनाशक होता है। ज्वर में शान्तिदायक वस्तु की तरह उपयोगी होता है। यह शुद्ध रक्त उत्पन्न करता है; पेट की कृमियों को नष्ट करता है, पाचनशक्ति बढ़ाता है। ज़ुकाम और गले के रोगों में हितकर है। शहतूत का अधिक प्रयोग अच्छा नहीं है।पित्त और रक्त विकार दूर करने के लिये गर्मी के मौसम में दोपहर को शहतूत खाने चाहिये।
अच्छा ! ये तो बड़ा उत्तम है. बड़ी अच्छी जानकारी दी आप ने. इतने गुण. और इतनी स्वादिष्ट चीज़ भी. वाह ! शुक्रिया ज्ञानवर्धन का.