इमली के गुण
March 12, 2008
इमली का लेटिन नाम टेमरिन्डस इण्डिका है। एक गिलास पानी में २५ ग्राम इमली को भिगोकर इसका पानी पीने से गर्मी में लू नहीं लगती। मिश्री के साथ पकी इमली का रस पिलाने से ह्रदय की जलन मिटती है। प्लेग, गर्मी का बुख़ार, पीलिया में इमली का पानी पिलाना लाभदायक है। एक गिलास पानी में स्वाद के अनुसार इमली और शक्कर भिगो दें। एक घन्टे बाद इमली को मथकर छानकर पीयें।यह उत्तम शीतल पेय है। इमली के साथ गुड़ का संयोग इमली से होने वाले विकारों को मिटाता है। रक्तस्त्रावी बवासीर में इमली के पत्तों का रस पिलाने से लाभ होता है।